धारचूला / बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिंग में मेरा देश-मेरी मिट्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया।
खंड विकास अधिकारी दुर्गाराम आर्या, एसएसबी निरीक्षक बलवंत सिंह जडेजा, डी समवाय, वन दरोगा नरेंद्र राम और बालिंग की प्रधान भगवती बंग्याल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रधान ने विद्यालय में झंडा फहराया। बाद में सभी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम सोराड़ी, रेणुका फिरमाल, कुमाऊं स्काउट के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।
बेड़ीनाग में विधायक फकीर राम टम्टा ने विकास खंड के ग्राम सभा आमहाट से शुभारंभ किया। मानीपुर , बोगाढ़ , सुकल्याडी , पिलखी ,सुनेती, बैठोली, उपराड़ा में भी कार्यकम आयोजित किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला , नगर मंडल अध्यक्ष इंदर धानिक, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला , हिमांशु, ग्राम प्रधान दीपा देवी आदि मौजूद थे। नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में नाग मंदिर परिसर में अमृत वाटिका बनाई झंडे वितरित किए । इस मौके पर ईओ भगवत पांडेय, सभासद आशा भैसोड़ा, देवकी देवी, पूरन राम, संतोष उप्रेती, पंकज जोशी , प्रकाश राम मौजूद थे । संवाद