फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आग लगने से मानसिक बीमार व्यक्ति की मौत

Thu, 18 Jan 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बांस मैतोली में गोठ में जले शव को बाहर निकालने का प्रयास करते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने पंचायत नामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को बांस मैतोली निवासी गणेश राम पुत्र दामू राम गांव के हरीश राम के गोठ में सो गए थे। बताया जा रहा है कि गणेश राम मानसिक रूप से बीमार था। गोठ में मवेशियों के लिए सूखी घास भरी हुई थी। उसे धूम्रपान की आदत थी। माना जा रहा है कि धूम्रपान के दौरान बीड़ी से निकली चिंगारी से घास में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की वह बाहर नहीं निकल पाया। रात का वक्त होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं लग पाई।
सुबह हादसे का पता लग पाया। बुरी तरह झुलसे गणेश राम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में वह 95 प्रतिशत जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें