फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पं. नैन सिंह की जन्म स्थली पर बने स्मारक और संग्रहालय

Sat, 21 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
मुनस्यारी/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 19वीं शताब्दी की महान अन्वेषक पंडित नैन सिंह रावत की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने 21 अक्तूबर को उत्तराखंड में राजकीय दिवस घोषित करने की मांग की। पंडित नैन सिंह रावत की जन्म स्थली ग्राम भटकूड़ा में स्मारक और संग्रहालय बनाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र की सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के बैनर तले जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पंडित नैन सिंह रावत की पांचवीं पीढ़ी की पौत्रवधू हंसा रावत और अन्य अतिथियों ने पंडित नैन सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान हुई जूनियर हाईस्कूल वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में अंकित भंडारी, हाईस्कूल वर्ग में भूमिका तोमक्याल ने बाजी मारी। इंटर वर्ग में नीरज कुमार और स्नातक वर्ग में पंकज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चेतना भंडारी व चित्रकला के जूनियर वर्ग में कार्तिक बृजवाल ने बाजी मारी। हाईस्कूल वर्ग की चित्रकला में भूमिका तोमक्याल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

हाईस्कूल निबंध प्रतियोगिता में तनिषा रावत ओर इंटर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में गुंजन दशौनी, इंटर वर्ग की चित्रकला में जतिन सिंह कुंवर और स्नातक वर्ग चित्रकला में मयंक रावत अव्वल रहे। इसी तरह स्नातक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में तरुण देवली ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट राम सिंह धर्मशक्तू, लक्ष्मण सिंह पांगती, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 देकर सभी को सम्मानित किया। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि पहली बार पंडित नैन सिंह की मातृ भूमि में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। संदीप जेष्ठा, कमलेश जोशी ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
इधर डीडीहाट में जोहार सामाजिक और सांस्कृतिक समिति डीडीहाट ने भी जयंती पर भारतीय सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत को याद किया। वहां संरक्षक दुष्यंत पांगती, अध्यक्ष शिव मोहन सिंह मर्तोलिया, सचिव नरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष ऊषा टोलिया, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह टोलिया, ललित मोहन सिंह मर्तोलिया, सभासद दीपेश जंगपांगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें