फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन सूत्री मांगों के लिए शुक्रवार को तीसरे दिन भी सीएचसी में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तीसरे दिन अनशनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

सर्वदलीय कमेटी के बेमियादी धरना-प्रदर्शन पर चंचल चौहान, प्रकाश बोरा, हिमांशु चुफाल, दुर्योधन प्रसाद बैठे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फुरकान मिरकानी के माध्यम से अनशनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। आंदोलनकारियों ने कहा कि पहले यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात थे लेकिन अब मशीन मिलने से पहले ही विशेषज्ञ का स्थानांतरण कर दिया गया। अगर शीघ्र अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को नहीं सुधारा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। व्यापार संघ समेत पुष्पा देउपा, रंजनी कन्याल, पान सिंह, मधु तितियाल, बलवंत खड़ायत, पृथ्वीराज चुफाल, रविंद्र बोरा, जयप्रकाश जोशी, राजेश कन्याल, साहिल आदि ने भी धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें