फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता : एसपी

Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 बैठक का आयोजन कर थाना प्रभारियों के साथ चर्चा करतीं एसपी रेखा यादव। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद के थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। एसपी रेखा यादव ने जिले भर के सभी थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने, थानों में लंबित मालों का निस्तारण करने, ऑनलाइन पोर्टलों पर सक्रियता दिखाने के लिए कहा। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर चौकसी बढ़ाने, कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, सीमांत जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें