फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय छारछुम पुल पर बैरियर और गेट निर्माण के निर्देश

Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में भारत–नेपाल के मध्य धारचूला के छारछुम में निर्माणाधीन मोटर पुल के संचालन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्माणाधीन मोटर पुल में अतिरिक्त बैरियर रखने के साथ ही गेट निर्माण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीआरओ को चट्टान हटाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। डीएम ने सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, कस्टम, वन विभाग और आईबी के अधिकारियों से पुल के पास विभाग की चेक पोस्ट, चौकियां स्थापित करने के संबंध में जानकारी ली।
एसएसबी एवं कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन पुल बनने के बाद सुरक्षा के लिए कम से कम एक प्लाटून एसएसबी एवं कस्टम कर्मचारियों के कार्यालय आदि के लिए भूमि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पुल के पास अवसंरचनाओं की स्थापना के लिए एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह को संबंधित विभागों को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता संजीव राठी, लोनिवि ईई अस्कोट संजय चौहान, सीओ परवेज अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें