फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी आत्म मंथन करें, जनता को क्या दिया-एसपी

विज्ञापन
धारचूला में एसपी सुखवीर सिंह का स्वागत करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला कोतवाली में पहली बार क्षेत्रीय अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें एसपी सुखबीर सिंह ने डीडीहाट, मुनस्यारी, बलुवाकोट, पांगला और धारचूला क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह आत्ममंथन भी करना चाहिए कि ड्यूटी के दौरान जनता को क्या दिया है? क्योंकि सरकार से उन्हें जनसेवा के लिए ही नियुक्ति मिली है। इसीलिए जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने माना कि कई क्षेत्रों में पुलिस जवानों के पास मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिन्हें सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। थाना पांगला में नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। कोतवाल प्रभात कुमार ने धारचूला में महिला एसआई और महिला जवानों की तैनाती की मांग की। इसके बाद एसपी ने दूरस्थ पांगला थाने का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले धारचूला के जनप्रतिनिधियों ने एसपी सुखवीर का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने एसपी ने धारचूला में मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुए, जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने को कहा। महिराज सिंह गर्ब्याल ने प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी बताई। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और एसपी ने समस्या के समाधान का विश्वास दिलाया। वहां कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट, लीला बंग्याल, प्रकाश गुंज्याल, श्याम खर्कवाल, कमल कौशल, सभासद प्रेमवती कुटियाल, जानकी देवी आदि रहे।

धारचूला में आयोजित सम्मेलन में एसपी अधिकारियों को संबोधित करते।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें