फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाई में खुलेगा जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र

Tue, 05 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली के सेराघाट में अ​धिवेशन में मौजूद सदस्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन का वार्षिक अधिवेशन देवनागरी विद्यापीठ सेराघाट में हुआ। कृषि विशेषज्ञ सुब्रत पात्रा ने बताया कि इस वर्ष संगठन के माध्यम से 50 क्विंटल मडुआ, झिंगोरा का विपणन किया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में जो किसान सबसे अधिक श्रीअन्न का उत्पादन करेगा, उसे संगठन के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन करते हुए मोहन जोशी ने बताया कि जैविक उत्पादों के क्रय-विक्रय को कृषि विभाग के सहयोग से गणाई क्षेत्र में शीघ्र ही जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र खोला जा रहा है। वहां पूरन डोबाल, रजनी जोशी, पुष्पा नियोलिया, रेखा, सोनी डसीला, पवन सूंठा, भानुप्रताप शाह आदि रहे।
विज्ञापन


किसानों से खरीदेंगे 500 मीट्रिक टन मडुवा
पिथौरागढ़। परंपरागत मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए कृषि और सहकारिता विभाग किसानों से मडुवा खरीदेगा। इसके लिए विभाग को 500 मीट्रिक टन मडुवा खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि एक अक्तूबर से मडुवा खरीद के लिए 64 न्याय पंचायतों में गोष्ठी की जाएगी। सहकारिता के 21 क्रय केंद्रों के जरिए किसानों से 38.46 रुपये प्रति किलो की दर से मडुवा खरीदा जाएगा। समूह के माध्यम से मडुवा बेचने पर 150 रुपये का बोनस दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मडुवे की खेती बढ़ाने के लिए किसानों को 394 क्विंटल बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया गया था। जिले के आठों विकासखंडों में पहले 5,927 हेक्टेयर जमीन पर मडुवा उत्पादन होता था। अब इसका क्षेत्र बढ़कर 6,225 हेक्टेयर हो गया है। यहां 9,680 मीट्रिक टन मडुवे का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें