फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों को अन्य व्यवसायों से जोड़े- डीएम

विज्ञापन
विकास भवन में बैकिंग योजनाओं की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में डीएम आनंद स्वरूप ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति के साथ बैठक की। जिसमें सरकार की ओर से बैंकों के माध्यम से प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आरसेटी संस्थान की वर्तमान वित्तीय वर्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डीएम आनंद स्वरूप ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए केसीसी बनाने, अन्य व्यवसाय पशुपालन, मत्स्य पालन आदि से किसानों को जोड़ने को कहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन समीक्षा के दौरान वार्षिक लक्ष्य 614 के सापेक्ष 591 स्वीकृत आवेदनों में से बैंकों ने 588 आवेदकों को कुल 5.78 करोड़ की राशि बांटी। डीएम ने बैंकों में लंबित 119 आवेदनों की शीघ्र ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान ईओ नगर पालिका ने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति कर 100 लाभार्थियों को 1.72 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। पीएम स्वनिधि योजना में 127 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
स्पेशल कंपोनेंट प्लान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कुल 51 लाभार्थियों को योजना का लाभ देकर ऋण दिया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 195 स्वीकृत आवेदनों में से बैंकों ने 136 आवेदन स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 250 लक्ष्य के सापेक्ष 219 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान कर ऋण दिया गया है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 24 वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 18 आवेदकों को 2.23 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में 18 लाभार्थियों को लाभान्वित कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्टैंडअप इंडिया के तहत 12 लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति कर 2.23 करोड़ की राशि व्यय की गई है। आरसेटी के निदेशक एचसी पुनेठा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 16 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 378 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण संस्थान की उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान सीडीओ अनुराधा पाल, डीडीएम अमित पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल, डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें