नाचनी जीआईसी में बैठक करते पीटीए, एसएमसी, अभिभावक और अन्य। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी नाचनी में पीटीए और एसएमसी की बैठक में सीबीएसई और यूके बोर्ड के विकल्प पर अभिभावक आमने-सामने आ गए। काफी हंगामे के बाद विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम पर सहमति बन गई।
अटल उत्कृष्ट जीआईसी नाचनी में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने पर परीक्षा परिणाम गिर गया। इसलिए 12 अक्तूबर को हुई बैठक में अभिभावकों ने सीबीएसई के बजाय यूके बाेर्ड लागू करने की मांग की थी। उस दिन अधिकतर अभिभावक प्रधानमंत्री की रैली में पिथौरागढ़ गए थे। वहां से लौटे अभिभावकों की मांग पर रविवार को दोबारा बैठक हुई।
इसमें प्रधानाचार्य जीआर आर्य ने उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश बताए। लंबी बहस के बाद सीबीएसई पर सहमति बनी। नारायण विश्वकर्मा ने संचालन किया। बैठक में पीटीए अध्यक्ष पान सिंह कार्की, एसएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह, बीईओ आशा राम, गंगा सिंह, संजय कोश्यारी, ज्योति देवी, कमला देवी, प्रेम नारायण आदि रहे।
खाली पदों को भरने के लिए निकाला जुलूस
नाचनी। बैठक के दौरान शिक्षकों के पद भी भरने की मांग की गई। बैठक के बाद अभिभावकों ने इसके लिए जुलूस भी निकाला। बताया कि सात विषयों में शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने एक माह के भीतर पद न भरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।