फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुंगरौली में किया पौधरोपण

Mon, 16 Oct 2023 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी के मुंगरौली में पौधरोपण के दौरान मौजूद एनएसएस स्वयंसेवक और अन्य। संवाद
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय मुवानी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी राजकमल किशोर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मुंगरौली के नवनिर्मित भवन में पौधरोपण किया। उन्होंने इनकी देखभाल भी करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, धर्म सिंह, अंशुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिवाकर सोनार, कमलेश भट्ट, वर्तिका पंत आदि रहे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को जागरूक किया

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस टीम ने एशियन एकेडमी चौकोड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग कर जरूरी जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियम, बाल अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध और उससे बचाव के तरीके, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप आदि की जानकारी दी। इन एप का प्रयोग कर अपराध रोकने में मदद की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें