फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें अधिकारी: टम्टा

विज्ञापन
Meeting By MP Ajay Tamta
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की त्रैमासिक बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में समिति के अध्यक्ष सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं का काम समय पर पूरा कर मानकों पर नजर रखने के लिए समय समय पर निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने जिले में सरकारी और केंद्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। इन केंद्रपोषित योजनाओं में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान शामिल हैं।
सांसद ने विभागीय अधिकारियों को सरकार से प्राप्त राशि को समय पर खर्च कर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका निर्माण समय पर पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम आनंद स्वरूप ने विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बताया। केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, क्षेत्र प्रमुख बेड़ीनाग विनीता बाफिला, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बाफिला, सीडीओ अनुराधा पाल, डीएफओ विनय भार्गव, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें