फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मीना बाजार पार्किंग पहले की तरह चलती रहेगी

Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति और नगर पालिका की एक बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें विकास संघर्ष समिति ने सुझाव दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मीना बाजार पार्किंग पहले की तरह चलती रहेगी। मीना बाजार से सौ मीटर दूर नगर पालिका स्टोर और आदर्श थाना लोहाघाट के पीछे निशुल्क धरातलीय पार्किंग मिलेगी। नगर पालिका के बरातघर मैदान में शुल्क के साथ पार्किंग संचालित है। ऋषेश्वर मंदिर के पास धरातलीय पार्किंग का उच्चीकरण जारी है। यातायात सुगम बनाने को पेट्रोल पंप से गैस गोदाम तक धरातलीय पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पालिका बोर्ड और संघर्ष समिति ने मीना बाजार पार्किंग के पूर्ववत उपयोग पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया। यहां संघर्ष समिति के डीडी पांडेय, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, ललित साह, कमल किशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें