चंपावत। जिले में सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत शुक्रवार को अमोड़ी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई।
अमोड़ी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जांच में दो मेडिकल स्टोरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण आदि कमी पाई गई। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने इनके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की और दैनिक खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी।
दवाओं के रखरखाव, एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स न देने के निर्देश दिए गए। टीम में भवदीप रावते और हर्षिता आदि थे।