फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केंद्रीय पेंशनर्स की तरह दिया जाए चिकित्सा भत्ता

Tue, 25 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी और सचिव डीएस भंडारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में केंद्रीय पेंशनर्स की तरह उत्तराखंड के सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स को भी चिकित्सा भत्ता और चिकित्सा सुविधा देने की मांग प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता और सचिव डीएस भंडारी के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत वंचित राज्य पेंशनर्स को शामिल कराने के लिए केंद्रीय महामंत्री जीसी भट्ट की ओर से सीएम को भेजे गए प्रस्ताव का स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर संशोधन पुनरीक्षण से वंचित पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर से 30 जुलाई तक अपना विकल्प भरकर कार्यालय में जमा कराने को कहा। बैठक में संगठन का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाते हुए इस अवधि तक पुनर्गठन की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गिरधर सिंह बिष्ट, आरएस खनका, जगदीश थापा, डीएन भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, लक्ष्मीदत्त तिवारी ने विचार रखे। बैठक में धनीराम चन्याल, बीबी भट्ट, एमसी जोशी, सुभाष जोशी, पीडी भट्ट, डीएन जोशी, भीम सिंह वर्ती, कैलाश चंद्र जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें