फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में पांच दिन बाद पानी मिलने से राहत

Tue, 25 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गोलीहाट के शालीखेत पंपिंग योजना के मूल चेंबर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शालीखेत पंपिंग पेयजल योजना से पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को जल संस्थान के जेई ने पंपिंग के मूल स्रोत में भरी गाद को साफ करवाया था। लोगों को पानी नहीं मिलने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना में फिल्टर प्लांट की जगह फ्रेंचवेल लगे हुए हैं जो पानी को साफ करने का काम करते हैं। योजना के मूल में बने चैंबर में बारिश होने पर मलबा भर जाता है। इससे पेयजल योजना चोक हो जाती है। जल महकमे से जुड़े लोगों का कहना है कि चैंबर के चारों ओर पत्थरों को तार से बांधकर सुरक्षा दीवार बनाई जाए तो गधेरे में आने वाला मलबा चैंबर तक नहीं पहुंचेगा। इससे बार-बार गाद भरने की समस्या से भी निजात मिलेगी। जल संस्थान के जेई रूपेश आर्य का कहना है कि सुरक्षा दीवार बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। संवाद
...................
जिला अस्पताल की भूमि से हटाए सभी अतिक्रमण

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल की भूमि पर पिछले कई वर्षाें से अतिक्रमण किया गया था। लोगों ने पक्के मकान बना लिए थे। प्रशासन की ओर से 12 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। सभी भवनों को खाली कराया गया था। मंगलवार को सभी भवन पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला उपस्थित रहे। जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया है उस जगह पर अब अस्पताल के वार्ड और पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें