फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पदक विजेता कराटे खिलाड़ी प्रिंस का सम्मान

Fri, 24 Jul 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार के दिन उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद उपाध्यक्ष मोहन पाठक बनबसा पहुंचे। उन्होंने बनबसा के कराटे खिलाड़ियों, कोच और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत से मुलाकात की। बनबसा में खेलों स्तर की जानकारी ली।
विज्ञापन

यहां उन्होंने वर्ष 2026 के कराटे पदक विजेता प्रिंस खोलिया को पदक पहना सम्मानित किया। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद उपाध्यक्ष ने एनएचपीसी के अतिथिगृह में कराटे कोच और खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर खेल संबंधी जानकारियां ली।
उन्होंने कराटे कोच और खिलाड़ियों को बधाई भी दी। खिलाड़ियों ने बनबसा मिनी स्टेडियम को खेल विभाग के सुपुर्द करने की मांग भी रखी।
इस मौके पर बनबसा नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, बनबसा मिनी स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया, कृष्णकांत कौशल, संदीप पाठक, पप्पू ठाकुर, मोनू राजपूत, अमन कुमार, अभिषेक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें