डीडीहाट। जिले की पांच निकायों में डीडीहाट नगरपालिका में सबसे अधिक 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ। सात वार्डों के 3857 मतदाताओं में से 2734 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें जीआईसी वार्ड में 561 मतदाताओं में से 418 मतदाताओं ने मतदान किया। शिमला वार्ड में 440 में 364 मतदाताओं ने प्राइमरी वार्ड में 470 में से 318, दौलावार्ड में 612 में से 445, तहसील वार्ड में 601 में से 461, सुभाष वार्ड में 640 में से 464, अंबेडकर वार्ड में 540 में से 364 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। संवाद
................
मुनस्यारी में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
मुनस्यारी। पहली बार नगर पंचायत बनी नगर पंचायत में मुनस्यारी में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। 4053 मतदाताओं में से 2604 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सरमोली वार्ड में 345, नानासैम में 310, जैंती वार्ड में 374, आंबेडकर वार्ड में 483, बुंगा वार्ड में 288, बीआरसी में 338 और तिकसैन वार्ड 466 मतदाताओं ने मतदान किया। संवाद
................
गंगोलीहाट में 70.98 फीसदी मत पड़े
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट नगरपालिका में 70.98 फीसदी मत पड़े। कुल 4391 में से 3117 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका में 2212 महिला 2179 सहित 4391 मतदाता थे। इनमें से 1653 महिला और 1464 पुरुष सहित कुल 3126 लोगों ने मतदान किया। सबसे अधिक मतदान बाजार वार्ड 582 और सबसे कम लाली वार्ड में 280 मत पड़े।
पुनौली वार्ड में 248 महिला 228 पुरुष सहित कुल 476, बाजार वार्ड में 287 महिला 295 पुरुष सहित 582, हनेरा में 332 महिला और 262 पुरुष सहित 594, लाली वार्ड में पुरुष 134 महिला 146 सहित कुल 280, पठक्यूड़ा में 252 महिला और 225 पुरुष सहित कुल 477, रावलगांव में 213 महिला व 176 पुरुष सहित कुल 389, कुंजनपुर वार्ड में 178 महिला और 150 पुरुष सहित कुल 328 मत पड़े।
शांति व्यवस्था बनाने के लिए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम यशवीर सिंह ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। बाजार पठक्यूड़ा और हनेरा वार्ड में 5:00 बजे बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी रही। इन तीनों बूथों पर 5:30 तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। संवाद
धारचूला में 66 प्रतिशत मतदान हुआ
धारचूला। धारचूला में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। सातों वार्डों में कुल 3053 वोट पड़े। ग्वालगांव वार्ड में 683 मत, डाक बंगलावार्ड में 418, शिव मंदिर वार्ड में 664 मत, तहसील वार्ड में 322 मत, घटधार वार्ड में 396 मत, विवेकानंद वार्ड में 145 मत, पंचायत वार्ड में 425 मत पड़े। संवाद