फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी महोत्सव का रंगारंग आगाज

Mon, 29 Oct 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
मुवानी महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कलश यात्रा के लिए सजी किशोरियां और महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुवानी महोत्सव समिति के तत्वावधान में चतुर्थ मुवानी महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान राइंका और महाविद्यालय की छात्राओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने रिबन काटकर और दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव के लिए विधायक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया। समिति अध्यक्ष राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, उपाध्यक्ष जीवन सिंह बोरा, महामंत्री संजय लाल वर्मा, सचिव नवनीत कार्की, उपसचिव मनोज कोहली, कोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विधायक ने रामगंगा में केएमवीएन की ओर से कराई जा रही राफ्टिंग को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महोत्सव में उद्यान एवं प्रसंस्करण, हिमालया योग ध्यान केंद्र, सुगंध उत्तरापथ सहकारिता, क्षार सूत्र चिकित्सा, पशुपालन, राइंका मसमोली, रेडक्रॉस के स्टाल लगे थे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन कृष्ण गोपाल पंत, ललित मोहन राठौर, त्रिभुवन सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर केएमवीएन टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, रोहित पानू, अमरजीत राम, रमेश बम, जगत मेहता, सोबन सिंह कार्की, उत्तम डोबाल, तेन सिंह चुफाल, सुनील सत्याल, सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल, हंस पाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें