फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवानी दारमा में मोटर पुल नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष

Sat, 25 May 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , बंगापानी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते बंगापानी के लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
मवानी दारमा के मार्ग पर गोरी नदी में पुल नहीं बनाने से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन जुलाई को बंगापानी तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में धारचूला उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि बंगापानी से मवानी दारमा के लिए सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उनका कहना है कि बगैर गोरी नदी में पुल का निर्माण किए सड़क का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा है कि पुल का निर्माण करने की मांग को लेकर 15 मई को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा है कि यदि शीघ्र लोनिवि डीडीहाट की ओर से पुल का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे तीन जुलाई को तहसील में धरना देंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह मेहरा, बालकृष्ण गोस्वामी, गोविंद सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, उमेद सिंह कोरंगा, भवानी देवी, इंदर गिरी, प्रेम राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें