फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एएफसी और डीएससी के बीच मैच बराबर

Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे फुटबाल मैच में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में एएफसी और डीएससी के बीच मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़।
विज्ञापन

शनिवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता के लीग चरण का मैच एएफसी और डीएससी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हयात चंद और दीपक तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन गोल नहीं कर सकीं। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा।
निर्णायक नवीन खत्री, यतीश ओझा, मनीष और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान, भूपेंद्र चौहान ने सुनाया। वहां प्रकाश भंडारी, शेखर कपूर, देवेंद्र बिष्ट, मदन माहरा, देवेंद बिष्ट, किरन महर, सुरेश जोशी, तरुण महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें