फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Sat, 20 Aug 2022 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

मेडिकल स्टोर और लैब से धुआं उठने पर लोगों को आग लगने का पता चला। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कांग्रेस नेता हिमांशु ओझा और सुधीर चौहान ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लगी आग बुझाते दमकर्मी कर्मी और आसपास के लोग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर के जिला अस्पताल सड़क के पास लिंठ्यूड़ा तिराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला अस्पताल के पास भगवती पैथोलॉजी लैब और लुंठी मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। मेडिकल स्टोर और लैब से धुआं उठने पर लोगों को आग लगने का पता चला। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कांग्रेस नेता हिमांशु ओझा और सुधीर चौहान ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


आग पर नियंत्रण पाने के लिए दुकान के बंद शटर तोड़ने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर में रखीं लाखों की दवाओं के साथ ही पैथोलॉजी लैब में रखे उपकरण जल गए।

अगल-बगल की दुकानों में आग के फैलने की आशंका को देखते हुए कुछ दुकानों में से सामान भी हटाया गया। आग से पड़ोस की एक दुकान में आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन अभी आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें