फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्तोलिया ने मुनस्यारी में दो घंटे उपवास कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
मुनस्यारी में धरना देते जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति वीरेंद्र सिंह के अवैध खनन करने और दबंगई दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने शहीद स्थल मुनस्यारी में दो घंटे उपवास कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि पूर्व कार्यकारी जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पर अवैध खनन करने के आरोप तय होने पर खान विभाग ने 15 लाख का जुर्माना लगाया। वाहनों को पुलिस लाइन ले जाते समय दबंगई दिखाते हुए वह वाहन छुड़ा ले गए। इस घटना पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पत्र भेजकर कहा कि इस तरह के कार्य कर भाजपा समाज को क्या संदेश दे रही है। इस पर भाजपा नेतृत्व को भी जवाब देना चाहिए।
जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा गुंडागर्दी और हिंसा करने वालों को राजनीति में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत को अराजकता का अड्डा बनाया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। मर्तोलिया ने कहा अभी वह आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा राहत एवं बचाव कार्य देख रहे हैं। आपदा प्रबंधन के बाद जिला पंचायत को माफिया मुक्त करने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें