फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Sun, 11 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात सतगढ़ निवासी कंचन (26) पत्नी मनोज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका का विवाह तीन साल पहले हुआ था। पति सेना में तैनात है और उसकी एक साल की बच्ची है। सीओ केएस रावत ने बताया कि विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें