फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रेमी ने की लाखों की ठगी, आहत विवाहिता ने दे दी जान

Sun, 25 Jan 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने विवाहिता से 15 लाख रुपये और गहने ठग लिए। ठगे जाने का अहसास होने पर विवाहिता ने सोशल मीडिया पर अफेयर का स्टेटस डाला और अपनी जान दे दी। घटना बीते शनिवार की है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के डडेलधुरा में भागेश्वर गांव पालिका निवासी सरिता गिरी अमरगढ़ी नगरपालिका 4 में किराये पर रह रही थी। अमरगढी में ही वह डडेलधुरा प्रहरी में कार्यरत चालक यज्ञ साउद के संपर्क में आई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधुरा के अनुसार विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले फेसबुक पर प्रेमी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यज्ञ ने उसे ब्लैकमेल कर विदेश से पति के भेजे 15 लाख रुपये और जेवर हड़प लिए। इससे आहत होकर वह अपनी जान दे रही है। प्रहरी ने प्राप्त तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति 15 वर्षों से विदेश में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें