डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बाहरी राज्यों से लगातार लोगों की आवाजाही से कोरोना फैलने के डर से व्यापार संघ ने नगर की दुकानों को 7 से दिन में एक बजे तक खोलने का फैसला लिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि डीडीहाट नगर में पांच क्वांरटीन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें रोजाना सैकड़ो लोग बाहर से आ रहे हैं। प्रशासन सभी का मेडिकल टेस्ट कराकर उन्हे क्वारंटीन करा रही है, परंतु कई लोग ट्रकों में बैठकर सीधे डीहीहाट भी पहुंच रहे हैं। जिससे लोगों में कोरोना को लिए भय न हो इसके लिए बाजार को सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक ही संचालित करने का निर्णय लिया गया है। व्यापार संघ की इस पहल का कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है।