फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मानसरोवर यात्रा... स्वस्थ मिले दूसरे दल के कैलाश यात्री

Sat, 11 Jul 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के यात्रियों का गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। यात्री रविवार को आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दल में 34 पुरुष व 13 महिलाओं समेत कुल 47 यात्री शामिल हैं। यात्रियों की रविवार सुबह एक बार मेडिकल जांच की जाएगी। इसके बाद यात्री आदि कैलाश को रवाना होंगे। आदि कैलाश दर्शन के बाद यात्री नाभीढांग पहुंचेंगे। यहां यात्रियों को खुद को उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुरूप ढालने का मौका मिलेगा। दो दिन बाद वे लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे। वहीं पहले दल के यात्री 12 जुलाई रविवार को चीन स्थित तरकिन से बस में राक्षस ताल पहुंचेंगे। सोमवार को यात्री तरकिन से जेरापू पहुंच यम द्वार से कैलाश की परिक्रमा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें