फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मनीषा ने मारी बाजी

विज्ञापन
एलएसएम महाविद्यालय में क्विज और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ में विज्ञान सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम चरण के आधार पर चयनित टॉप 15 छात्र-छात्राओं को ने भाग लिया। क्विज में विज्ञान, इकोलॉजी, इतिहास - उत्तराखंड समेत विविध थीमों पर प्रश्न पूछे गए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बिशन,आयुष और तनुजा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नातक स्तर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में भारतीय समाज में वैज्ञानिक चिंतन का महत्व और हिमालयी विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषयों पर बोलते हुए मनीषा ने प्रथम, कामना ने द्वितीय व अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान क्विज और भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया। प्रतियोगिता का संचालन भूमिका और अंशिका ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.अशोक नेगी, प्रो.आशुतोष पांडेय, किरण पंत, डॉ. शंकर मंडल, नीता जोशी, जीएस गड़िया, डॉ.ऋचा, प्रो.नरोत्तम जोशी, डॉ.हेम चंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें