फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की मनीषा, दून की अर्चना फाइनल में

Sun, 18 Oct 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की राज्य आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को बालिका वर्ग में नैनीताल की मनीषा ने पिथौरागढ़ की निशा को, देहरादून की अर्चना थापा ने पिथौरागढ़ की मंगला को, बागेश्वर की कविता ने देहरादून की नीलम रावत को, कोटद्वार की बीना ने नैनीताल की प्रीति तिवारी को, पिथौरागढ़ की नेहा कसनियाल ने देहरादून की हिना को, पिथौरागढ़ की हिमानी पंत ने ऊधमसिंहनगर की पूजा को और पिथौरागढ़ की दीपिका ने देहरादून की अमिता को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

आज बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी हुए। इसमें पौड़ी के जीवन गुंसाई, पिथौरागढ़ के सागर बसेड़ा, काशीपुर के राहुल, नैनीताल के गौरव किशोर ने अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। प्रतियोगिता में सुपरवाइजर की भूमिका में कै. धरम चंद, केएस महर, जेएस वल्दिया, नवीन टम्टा थे। रिंग आफीशियल्स की भूमिका में प्रकाश थापा, देवेंद्र जीना, धर्मेंद्र बोरा, राजेंद्र जेठी, दलीप पौरी, ललित कुंवर, केशर सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, सतीश पुनेड़ा, पूरन पांडे, पूजा यादव, रेखा पांडे, सुभाष जोशी, अर्जुन कसनियाल, राजेंद्र देवलाल, चंचल सिंह भंडारी, कल्याण सिंह वल्दिया, कैलाश कार्की थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. मुकेश कुटियाल और फार्मेसिस्ट संजय कुमार मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। उसके बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी सुशील कुमार पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें