फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाषण में मनीषा धामी और मानसी कापड़ी रहीं अव्वल

Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में चेक के साथ किसान। स्रोत:सूचना विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता कराई गई। सीनियर वर्ग में मनीषा धामी और जूनियर वर्ग में मानसी कापड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेले में दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। मल्लिकार्जुन स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 10 किसानों को सहयोग राशि के चेक बांटे। कहा कि सामूहिक रूप से काम कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए गंभीर है। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन

-
फोटो-30 पीटीएच 30 पी-देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में चेक के साथ किसान। स्रोत:सूचना विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें