फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: त्योहारों में मिठाई-बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि लिखना अनिवार्य

Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के मिठाई और बेकरी कारोबारियों के साथ बैठक की। इस जागरूकता बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ता सुरक्षा पर दिशा-निर्देश दिए गए। विभाग ने सभी मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि और उपभोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने कारोबारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादों की ट्रे, डिस्प्ले काउंटर और बिक्री स्थल पर निर्माण तिथि के साथ बेस्ट बिफोर तिथि स्पष्ट रूप से अंकित हो। इससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिलेगी। बैठक में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। कारोबारियों को कच्चे माल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। खराब या एक्सपायर सामग्री का उपयोग न करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

स्वच्छता और लाइसेंस पर जोर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसोई घरों और उत्पादन स्थलों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। कर्मचारियों की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। सभी प्रतिष्ठानों को अपने एफएसएसएआई लाइसेंस और पंजीकरण की स्थिति अद्यतन रखनी होगी। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
-
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी विक्रेता निर्माण तिथि, बेस्ट बिफोर तिथि और स्वच्छता संबंधी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। -योगिता तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें