फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण के लिए मनेरगा कर्मियों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर पिथौरागढ़ जिले के मनरेगा कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। मनरेगा कर्मियों ने कलक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से लगातार काम करने के बावजूद उनके भविष्य को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस अनदेखी के विरोध में उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
मनरेगा जिला संगठन के उपाध्यक्ष अजय मोहन ने कहा कि जिले के 30 कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने देहरादून गए हैं, जबकि अन्य सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय में कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

हितेंद्र वल्दिया, कमलेश जोशी, दीपक रावल, हिमांशु जोशी, गोविंदी बिष्ट, विनोद कुमार तितियाल, कुलदीप सिंह बोहरा, कृष्ण भंडारी, तेज सिंह, हरीश आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें