फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बकरियों को बुग्याल (चरागाह) के लिए व्यास घाटी के कुटी गांव ले जा रहा युवक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को ग्राम बुंगबुंग निवासी लक्ष्मण सिंह (35) मालपा से छकन के बीच बकरियों को कुटी के चरागाह में पहुंचाने के लिए जा रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गहरी खाई में गिर गया। साथ में चल रहे अन्य बकरी पालकों तथा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर देर रात सीएचसी धारचूला लाया गया। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि युवक के सिर में चोट आई है। गंभीर अवस्था को देखते हुए 108 से हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें