पिथौरागढ़ से बुधवार को झूलाघाट के रास्ते नेपाल जा रहे दो नेपाली नागरिकों में से एक जुलाघाट हैल्थ डेस्क के टेस्ट के दौरान कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
नेपाल के जिला सुर्खेत के बाराताल गांवपालिका निवासी दो लोगों का जुलाघाट के नाका ने कोरोना टेस्ट किया। एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने पर उसे जिला अस्पताल बैतड़ी भेजा गया है। जुलाघाट स्वास्थ्य नाका के कर्मचारी ने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले सभी नेपाली नागरिकों की जांच की जा रही है।
उन्होंने भारत में काम कर रहे नेपाली नागरिकों को सचेत किया है कि कोराना का नया वेरिएंट जेएन. 1 बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए नागरिक सतर्क रहें और सावधानी बरतें।