फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती शुरू, 350 युवाओं ने बहाया पसीना; 4182 आजमाएंगे किस्मत

Mon, 24 Feb 2025 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती का आगाज हो गया है। पहले दिन पिथौरागढ़ के साथ ही अन्य जिलों के 350 युवाओं ने पुलिस का हिस्सा बनकर रोजगार पाने की उम्मीद में पसीना बहाया। युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही दौड़ कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती का आगाज हो गया है। पहले दिन पिथौरागढ़ के साथ ही अन्य जिलों के 350 युवाओं ने पुलिस का हिस्सा बनकर रोजगार पाने की उम्मीद में पसीना बहाया। युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही दौड़ कराई गई। इसमें सफल युवा खुशी से झूमे तो असफल युवाओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमांत जिले में आयोजित भर्ती में प्रदेश के 4182 युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे।

पहले दिन 350 से अधिक युवा तड़के ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पुलिस लाइन पहुंचे। युवाओं के प्रवेश पत्र और दस्तावेजों की जांच कर उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह सात बजे से उनकी ऊंचाई, भार मापा गया। युवाओं ने बॉल थ्रो, लंबी कूद लगाकर खूब पसीना बहाया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल युवाओं की नैनीसैनी में दौड़ कराई गई। इसमें सफल युवाओं का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया जबकि असफल युवाओं को भर्ती से बाहर होना पड़ा। एसपी रेखा यादव ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा की पांच श्रेणी तय हैं। पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 

हर रोज 500 युवा देंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में करीब पांच हजार युवा शामिल होंगे। हर रोज 500 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। बताया कि उत्तराखंड में पुलिस आरक्षी के दो हजार पदों पर भर्ती होनी है। अलग-अलग जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें