फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगती से मालपा के बीच 16 जगह रास्ता खराब

Thu, 26 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मांगती से मालपा को जाने वाला पैदल रास्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मांगती से मालपा के बीच पैदल रास्ता 16 स्थानों पर इतना खराब है कि उनमें सामान समेत खच्चरों को ला पाना संभव नहीं है। खच्चर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने रास्ते का जायजा लेने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट तहसीलदार आईबी मल्ल को दे दी है। 
विज्ञापन


 रिपोर्ट में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग ने 25 अक्तूबर तक पैदल रास्ता दुरुस्त करने का जो वायदा किया था उसमें वह खरा नहीं उतरा है। इन खतरनाक स्थानों से यदि सामान समेत खच्चरों को लाया गया तो उनके महाकाली में गिरने का खतरा है। कई जगह रास्ता इतना संकरा है कि खच्चरों को बिना सामान लादे ला पाना भी संभव नहीं है।

खच्चर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष खड़क सिंह बुदियाल, वीरेंद्र बुदियाल, दान सिंह बुदियाल, रूप सिंह और अरविंद गर्ब्याल ने तहसीलदार को बताया कि खच्चरों का चल पाना संभव न होने से गुंजी में रखा हुआ व्यापारियों का सामान अब तक धारचूला नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा खच्चर पालने वालों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मांगती और मालपा में 13 अगस्त की रात आपदा आई थी लेकिन प्रशासन अब तक पैदल रास्ते को सही नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा है कि लोनिवि को तीन दिन के भीतर पैदल रास्ता दुरुस्त करने और नजंग पुल से खच्चरों की आवाजाही शुरू कराने को कह दिया गया है। वह खुद भी रास्ते के निरीक्षण को जाएंगे। तहसीलदार ने कहा कि संकरे स्थानों पर रास्ते को चौड़ा किया जाना बेहद जरूरी है। इस काम को प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें