फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्य डाकघर में डेढ़ माह से नहीं पहुंची पासबुक

Tue, 27 Jun 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में लोगों के नए खाते तो खुल रहे हैं लेकिन पासबुक नहीं मिल रही है। खाताधारक पासबुक के लिए पिछले डेढ़ माह से पोस्ट ऑॅफिस के चक्कर काट रहे हैं। इसकी वजह इस बार टेंडर न हो पाना और पासबुक का अलीगढ़ से छपकर आना बताया गया है।
विज्ञापन

कई पुराने खाताधारकों की पासबुक भर चुकी है। नई इंट्री के लिए उनके पास पासबुक नहीं है। पोस्ट ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ डाकघर में पासबुक अलीगढ़ से छपकर आती हैं और इस बार टेंडर नहीं होने के कारण पासबुक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बताया कि पिथौरागढ़ से मांग पहले सहारनपुर कार्यालय जाती है। उसके बाद वहां से अलीगढ़ भेजी जाती है। मांग के सापेक्ष उसका वितरण किया जाता है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उप डाकघरों से पासबुक मंगा रहा है, ताकि पासबुक खाताधारकों को दी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें