फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुना किनारे मेरो गांव...

Sat, 05 Dec 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट के मां महेशानी विकास महोत्सव की चौथी शाम मथुरा और हरियाणा के कलाकारों के नाम रही। स्थानीय कलाकारों ने भी महोत्सव में धमाल मचाया।
विज्ञापन

मथुरा के जै श्री राधे ग्रुप ने फूलों की होली, बरसाना की लट्ठमार होली को दर्शकों की खूब सराहना मिली। मथुरा के दल ने ‘जमुना किनारे मेरो गांव, सांवरी आई जईयो’ गीत के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो माहौल भक्तिमय हो गया। हरियाणा के फोक ग्रुप ने भारत में हैं गजब का हौसला, पर्वत से टकराने का कार्यक्रमों को दर्शकों की सराहना मिली। गणाईगंगोली की लोक गायिका तारा पथनी ने ‘होंठ में छ लाली, तेरी रुकि जाली गाड़ी’ गीत सुनाया।
विज्ञापन

दृष्टिहीन गायक सुंदर बाफिला ने ‘यारो रब से दुआ करो’, ‘मैं उसको भूल जाऊं’ गीत सुनाया। गोपाल जी की मिमिक्री ने भी धमाल मचाया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, ओमपुरी, अमरीश पुरी की आवाजें निकाली। एमकेबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने चिल्लर पार्टी डांस, जीआईसी की बालिकाओं ने ‘डोला रे डोला’ गीत में डांस पेश किया। मुख्य अतिथि रंगकर्मी घनश्याम भट्ट, मदन मोहन भट्ट, जीवन चंद्र भट्ट, दुर्गा दत्त शर्मा थे। महोत्सव को संचालन में नितिन खड़ायत, भुवन पंगरिया, धर्मानंद पंत, शुभम रावत, योगेश भट्ट सहयोग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष विप्लव भट्ट, सचिव सुरेंद्र आर्या, उपाध्यक्ष संजय पंगरिया, कोषाध्यक्ष रोहित डिक्टिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें