बनबसा (चंपावत)। वाल्मीकि समाज विकास परिषद बनबसा शाखा की बैठक में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। परिषद अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि की अध्यक्षता और महामंत्री राहुल कुमार के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी महर्षि वाल्मीकि जयंती 26 अक्तूबर शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। केनाल कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पूजा-अर्चना उपरांत झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। एनएचपीसी परिसर से होते हुए बनबसा नगर पंचायत परिसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पश्चात वार्ड संख्या पांच में कार्यक्रम का समापन होगा। यहां रामचंद्र, नत्थू लाल, राजकुमार, पवन, अशोक, सूरज पाल, सतीश, संजीव, करन, सौरभ, शिवा, अरविंद, अरुण, मोहित, अमरदीप, अनिल आदि थे।