फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महामंगलेश्वर सांस्कृतिक दल गोली प्रथम

Mon, 16 Nov 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा सोमवार को चंपावत ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत हुई लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में महामंगलेश्वर सांस्कृतिक दल गोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बीडीसी रजनी नरियाल और किरन खर्कवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम और जलिंदर कौर द्वितीय रहीं। चित्रकला में अर्पित रैंसवाल ने पहला और आदर्श सिंह कार्का ने दूसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में रुचिका रावत प्रथम और जतिन बिष्ट द्वितीय रहे। नुक्कड़ नाटक में जय भूमिसेन थारु उत्थान समिति प्रथम जबकि एबीसी अल्मामेटर चंपावत द्वितीय रहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में मुकेश गिरी, शांति जोशी और हरीश भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें