फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली उफनी, खौफ में झूलाघाट के लोग

Fri, 26 Jun 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में भीषण आपदा की मार झेलने वाले झूलाघाट कस्बे के लोग खौफ में हैं। इस बार महाकाली प्रचंड रूप में बह रही है। वह लगातार किनारों को काटती जा रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण महाकाली का जलस्तर दो दिन से बढ़ा हुआ है। गुरुवार रात महाकाली का पानी महेशानी मंदिर की बाउंड्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा को फोन पर महाकाली का जल स्तर बढ़ने से खतरे की आशंका की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तत्काल क्षेत्र में बचाव के लिए कदम उठाए जाएं। 2013 की आपदा के समय यहां कई मकान जमींदोज हो गए थे और कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था। उस आपदा से लोग अभी उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें