फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली चेतावनी निशान के पास पहुंची

Sun, 06 Aug 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में उफान में बह रही महाकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से महाकाली का जलस्तर चेतावनी निशान के पास पहुंच गया है। धारचूला और जौलजीबी में महाकाली पूरे उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि नदी के किनारे आवागमन न करें। यह चेतावनी 20 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार रविवार को महाकाली का जलस्तर 888.70 मीटर रहा, जो शनिवार की तुलना में 25 सेंटीमीटर अधिक है। नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। महाकाली में चेतावनी का निशान 889 मीटर पर और खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा हुआ है।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने निर्देश दिए हैं कि नदियों के किनारे किसी प्रकार का आवागमन न किया जाए। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नदियों के किनारे के मकानों एवं आबादी को सतर्क रखें। यदि किसी समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा तो गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि धारचूला से लेकर जौलजीबी तक पुलिस को सतर्क किया गया है। अन्य नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। घाट में सरयू का जलस्तर रविवार को 448.80 मीटर पर रहा।

सरयू में चेतावनी का निशान 452 मीटर पर और खतरे का निशान 453 मीटर पर है। जौलजीबी में गोरी का जलस्तर रविवार को 604.60 मीटर पर रहा। गोरी में चेतावनी का निशान 606.80 मीटर पर और खतरे का निशान 607.80 मीटर पर है। इधर, प्रशासन ने आठ और नौ अगस्त को फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें