फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 1500 मीटर दौड़ में मदन सिंह ने मारी बाजी

Mon, 16 Nov 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नशामुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज डिगालीचौड़ में क्लस्टर ऑफ ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें पुरुष और महिला वर्ग की दौड़, लंबी कूद, पिट्ठू और कबड्डी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मोहित पाठक, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन छतौला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मदन सिंह ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय और सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में करण रैसवाल प्रथम, निर्मल सिंह द्वितीय और दीपक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की पिट्ठू प्रतियोगिता में मां अखिल तारिणी की टीम विजेता और ब्रह्म देवता की टीम उपविजेता रही।
लंबी कूद में ललिता ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ललिता प्रथम, अंकिता द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्मल टीम विजेता और करण टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में पीटीआई शिक्षक नीरज नाथ गोस्वामी और राहुल पाटनी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें