फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट शिव महोत्सव का रंगारंग आगाज

Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मेलापानी शिव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 मदकोट में दो दिनी शिव महोत्सव शुरू हो गया है। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने महोत्सव उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि टम्टा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिव मंदिर कमेटी और युवक मंगल दल मदकोट विगत कई वर्षों से शिवरात्रि पर्व पर शिव महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इससे न केवल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि अपनी लोक परंपरा से जुड़ने का मौका लोगों को मिल रहा है। उन्होंने शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि विधायक हरीश धामी ने कहा महोत्सव पहाड़ी संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने महोत्सव के संचालन में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष आनंद धामी, महिला मंगल दल बाजार की अध्यक्ष गंगोत्री रावत, ग्रामीण महिला मंगल दल की अध्यक्ष रेखा उप्रेती, प्रदीप रावत, धर्मेंद्र कुमैय्या, संदीप धामी, राजू धामी, मनोज पांगती, चरण मेहरा, राजेंद्र मर्तोलिया, मनोज जंगपांगी, गोकर्ण जंगपांगी आदि मौजूद थे। संचालन बबलू पांगती ने किया। 
विज्ञापन



मेलापानी में शिवरात्र महोत्सव की धूम
पिथौरागढ़। देवलथल के मेलापानी में शिवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है। मंगलवार को संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांध दिया। शिवभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। समाजसेवी किशन भंडारी, त्रिलोक बोरा, कमलेश पोखरिया समेत तमाम लोगों ने रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। मेला समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह सामंत ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। महोत्सव संचालन में समिति के व्यवस्थापक जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, युवराज सामंत, नरेश पांडेय आदि सहयोग दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें