फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में रामलीला के समापन के बाद लव-कुश कांड शुरू 

Mon, 09 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में लव-कुश कांड का अभिनय करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गंगोलीहाट में रामलीला के समापन के बाद लव-कुश कांड प्रारंभ हो गया है। जेबीएसजी इंटर कॉलेज के आयोजन और रामलीला कमेटी के निर्देशन में हो रहे लव-कुश कांड का खास आकर्षण यह है कि राम और सीता का अभिनय पति, पत्नी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पहले दिन की लीला में भगवान राम वेश बदलकर नगर में घूम रहे होते हैं। एक धोबी अपनी पत्नी को घर से निकाल रहा होता है। वह अपनी पत्नी से कहता है कि वह राजा राम नहीं जो रावण की लंका में रहने के बाद भी सीता को अपने साथ रख ले। भगवान राम इससे विचलित हो उठते हैं। वह सीता का त्याग करने का फैसला ले लेते हैं। यह बात लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को पता चलती है तो वह काफी दुखी हो जाते हैं। 

भगवान राम से फैसला बदलने का आग्रह करते हैं। भगवान राम लक्ष्मण को सीता को वन में छोड़ आने का आदेश देते हैं। भगवान राम और सीता के बीच बेहतरीन संवाद हुआ। लक्ष्मण सीता माता को जंगल छोड़ आते हैं। राम की भूमिका में प्रकाश पाठक और सीता की भूमिका में उनकी पत्नी ललिता पाठक हैं। दोनों जेबीएसजी में शिक्षक शिक्षिका हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि गंगोलीहाट की रामलीला में किसी महिला पात्र का अभिनय महिला कर रही हो। दोनों के अभिनय को खासी सराहना मिल रही है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आरपी साह, जेबीएसजी के प्रबंधक नरेंद्र रावल, प्रधानाचार्य जीबी उपाध्याय, किशन उप्रेती, गिरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें