फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए तत्पर रहें पुलिसकर्मी

Sat, 09 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बैठक में बोलते एसपी रोशनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मानसून सीजन में आपदा की घटना होने पर राहत और बचाव के लिए तत्पर रहें। एसपी ने कहा कि बस्तड़ी और कुमालगौन में आई आपदा के समय पुलिस के जवानों ने बेहतर काम किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं में हो रही देरी पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जनता की समस्याएं हल करने में किसी प्रकार की कोताही न की जाए। एसपी ने कहा कि मानसून सीजन में हर थाने की पुलिस को ज्यादा सतर्क होकर काम की जरूरत है। इसके लिए आपसी तालमेल, संचार संपर्क को बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा राहत के काम को गंभीरता से करना होगा और कोशिश की जाए कि नुकसान कम से कम हो। बैठक में पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गई और उनके निराकरण का भरोसा दिया गया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह, ज्ञान सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला, एलआईयू निरीक्षक जितेंद्र उप्रेती समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें