फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोनिवि नियमित वर्कचार्ज यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज यूनियन ने नौ सूत्री मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एसई को ज्ञापन देकर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि नियमित वर्कचार्ज यूनियन के पदाधिकारी एसई कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन वर्कचार्ज की सेवा जोड़ते हुए समय पर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदेश के बाद भी अभी तक जीपीएफ में रुपये नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने बेलदार, चौकीदार, मेट से वर्क एजेंट के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग की। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन का पुनर्निर्धारण करने की मांग की।
लोहाघाट खंड में कंप्यूटर ज्ञान वाले कर्मचारी की व्यवस्था करने, दोनों खंडों में कार्यरत कर्मचारियों को जीपीएफ सेवा पुस्तिका, एनपीएस पास बुकों में वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर ब्याज लगाते हुए स्लिप देकर कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराने की मांग की। दोनों खंड में फील्ड में कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने और पद के अनुरूप कार्य कराने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नंद किशोर जोशी, हरीश तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित शर्मा, विरेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, सीएम कापड़ी, चंद्र बल्लभ आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें