फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि धारचूला की बिजली, संचार लाइन काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और टेलीफोन के बिलों का बकाया जमा नहीं करने पर लोनिवि कार्यालय के बिजली और संचार लाइन काट दी गई है। इस कार्यालय में आपदा कंट्रोल रूम भी स्थापित है। बिजली और टेलीफोन की लाइन काटने से आपदा कंट्रोल रूम का संचालन करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लोनिवि जीसी भट्ट ने उप जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि देयकों का भुगतान नहीं हो पाने के कारण विद्युत और दूरसंचार विभाग ने 21 अगस्त को कार्यालय की बिजली आपूर्ति और संचार लाइन काट दी है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कनिष्ठ अभियंता के कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के बूंदी प्रवास में होने के कारण बिल जमा करना संभव नहीं है। कार्यालय में आपदा कंट्रोल रूम होने से विद्युत और दूरभाष के अभाव में इसका संचालन भी कठिन हो रहा है।
उन्होंने कहा है कि कनिष्ठ अभियंता के आने पर बिल जमा कर दिया जाएगा। भट्ट ने बताया कि बिजली विभाग का 35 रुपये का बकाया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से विद्युत आपूर्ति और दूरभाष सुचारु करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें