जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में लगा ताला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों की कमी के कारण जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में ताले लग गए हैं। इससे अस्पताल में भर्ती होने को आए रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के 19 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में सर्फ 15 ही स्टाफ नर्सें कार्यरत हैं। बच्चों की बोर्ड परीक्षा होने के कारण पांच स्टाफ नर्सें एक साथ अवकाश चली गईं हैं। जिस कारण जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में ताले लग गए हैं।
स्टाफ नर्सों की कमी के कारण अस्पताल में मौजूद 10 स्टाफ नर्सों को रोगियों को देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वर्तमान में विभिन्न रोगों के 80 से अधिक रोगी भर्ती हैं। बची हुई 10 स्टाफ नर्सों को इन रोगियों को देखने में दिक्कत हो रही है।
पेइंग वार्ड के बंद होने से रोगी तीमारदार भी परेशान
पिथौरागढ़। पेइंग वार्ड में ताले लगने से रोगी और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेइंग वार्ड के बंद होने के बाद रोगी सामान्य वार्ड में रोगी भर्ती हो रहे हैं।
पांच स्टाफ नर्सों के एक साथ अवकाश में जाने के कारण पेइंग वार्ड में ताले लगे हैं। 10से 12 दिन में पेइंग वार्ड खुल जाएगा। - डॉ. एचएस खड़ायत, पीएमएस पिथौरागढ़।