फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : सीमांत में मैदानी क्षेत्रों से पहुंचे 12 हजार से अधिक लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मैदानी क्षेत्रों से अब तक 12 हजार से अधिक लोग घर वापसी कर चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक गंगोलीहाट विकासखंड के 1337 लोग हैं। मैदानी क्षेत्रों से लोगों का आना अभी जारी है। सीआरटी सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट में 707, बिण में 822, मूनाकोट में 591, मुनस्यारी में 590, बेड़ीनाग में 569, धारचूला में 870, गंगोलीहाट में 1337, कनालीछीना में 675 लोग घरों को वापस आए हैं। रविवार को ही 1346 लोग पहुंचे हैं। लाकडाउन से पहले भी काफी लोग घर पहुंचे हैं। इनमें से कई युवा होटलों में काम करते हैं। कोरोना संक्रमण से पहले युवा जैसे तैसे अपने परिवार का भरणपोषण कर रहे थे। अब इनके समक्ष रोजीरोटी का भी संकट खड़ा होने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों के आतंक के चलते ग्रामीणों का खेती से मोहभंग हो गया है। बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि ने भी इस बार फसल, फलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में घर वापस लौटे लोगों को रोजगार से जोड़ना विकट चुनौती है। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी का कहना है कि मनरेगा में पर्याप्त काम है। यदि लोग बागवानी, खेतीबाड़ी, बकरी, मुर्गी पालन आदि कार्य कर स्वरोजगार करना चाहें तो प्रशासन हर संभव मदद करेगा। मैदानी क्षेत्रों से लौटे युवाओं को भी अपने कार्य करने की प्रवृत्ति को बदलना होगा। तभी वह स्वरोजगार में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें